About us

समाज सेवा के विभिन्न कार्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रयोग फांउडेशन का पंजीकरण 23 दिसंबर 2014 को करवाया गया। जिसका पंजीकरण नंबर एचआर-जेएनडी-2014-00323 है। देश में चल रही अन्य संस्थाओं की तर्ज पर कुछ वर्षों तक सामाजिक कार्यों का अनुभव लेने के बाद वर्ष 2020 में से प्रयोग फाउंडेशन को विधिवत रूप से संचालित करना शुरू किया। इस अवधि के बाद फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों को सूचीबद्ध किया गया। कई नए सदस्यों को भी शामिल किया गया।
प्रयोग फाउंडेशन की शुरूआत हरियाणा के जींद जिला के गांव बीबीपुर से हुई थी। वर्ष 2020 के बाद प्रयोग फाउंडेशन का कार्यक्षेत्र हरियाणा के अलावा चंडीगढ़ व पंचकूला भी रहा है। सभी सदस्यों की सहमति के साथ वर्ष 2022-2023 में  प्रयोग फाउंडेशन के कार्यालय की स्थापना पंचकूला जिला के गांव मानकटबरा में की गई। यहां करीब एक हजार स्केयर फुट जमीन पर करीब सात सौ स्केयर फुट में कार्यालय का निर्माण किया गया।
वर्ष 2023 में पंचकूला जिले में कार्यालय की स्थापना के बाद संस्था का पंजीकृत कार्यालय पंचकूला में स्थानांत्रित किया गया। अब पंचकूला जिले के गांव मानकटबरा में पंजीकृत कार्यालय के अलावा जींद जिला के गांव बीबीपुर, पंचकूला के सेक्टर-11,पंजाब के पटियाला में शाखा कार्यालय चल रहे हैं।

Copyright © 2026 Paryog Foundation. All Rights Reserved.
Designed and Developed by Solution Intelligentia