Press Releases

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पौधों का पालन-पोषण करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पौधों का पालन-पोषण करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

मोहाली। प्रयोग फाउंडेशन द्वारा सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बठलाना में शुरू किए गए सेल्फी विद ट्री अभियान के तहत पौधों का पालन-पोषण तथा बेहतर रखरखाव करने वाले विद्यार्थियों को संस्था की तरफ से सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जहां स्कूली छात्राओं ने देशभक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम पेश किया वहीं प्रयोग फाउंडेशन के माध्यम से स्कूली बच्चों का सहयोग करने वाली समाजसेवी पूजा जयसवाल ने कहा कि अगस्त माह के दौरान यहां बच्चों से पौधारोपण करवाया गया था। जिसकी देखभाल का जिम्मा बच्चों को सौंपा गया था। स्कूली बच्चों ने पौधों की संभाल की है।

Read More

कंप्यूटर शिक्षा वर्तमान समय की मांग:विनीता बांगड़

कंप्यूटर शिक्षा वर्तमान समय की मांग:विनीता बांगड़

पंचकूला। कंप्यूटर शिक्षा वर्तमान समय की मांग बन चुकी है। अधिक से अधिक बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण हासिल करके अपना भविष्य उज्जवल बनाना चाहिए। उक्त विचार हरियाणा नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं नर्सिंग ऑफिसर विनीता बांगड़ ने आज यहां मौली जागरां में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा प्रयोग फाउंडेशन द्वारा प्रोजेक्ट डिजिटल हयूमन के अंतर्गत चलाए जा रहे निशुल्क कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में कोर्स पूरा होने पर बच्चों को सर्टिफिकेट वितरण के बाद बोल रही थी। उन्होंने बच्चों को नशा मुक्त समाज का निर्माण करने की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों को कंप्यूटर तथा मोबाइल तकनीक के बेहतर इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया।

Read More

बठलाना स्कूल के सभी बच्चों को दी पाठय सामग्री

बठलाना स्कूल के सभी बच्चों को दी पाठय सामग्री

मोहाली। शिक्षा सभी के लिए जरूरी है और शिक्षा का प्रचार प्रसार जितना अधिक होता समाज उतना ही मजबूत होगा। इसी उद्देश्य के साथ सामाजिक संस्था प्रयोग फाउंडेशन ने सरकारी मिडल स्मार्ट स्कूल बठलाना के सभी बच्चों को प्रोजेक्ट शिक्षा बैंक के तहत पाठ्य सामग्री वितरित की। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला यूथ क्लब तालमेल कमेटी के अध्यक्ष हरदीप सिंह बठलाना ने कहा कि कई बच्चे साधनों के अभाव में शिक्षा हासिल नहीं पाते हैं। ऐसे में प्रयोग फाउंडेशन द्वारा बच्चों को रजिस्टर, पेन तथा पेंसिल आदि देकर उनकी मदद करना सराहनीय कार्य है।

Read More

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग जरूरी:भाटिया

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग जरूरी:भाटिया

पंचकूला। वर्तमान समय में महिलाओं के लिए वोकेशनल प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करता है। उक्त विचार रोटरी क्लब ऑफ पंचकूला के अध्यक्ष विनेश भाटिया ने मौली जागरां में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के परिसर में प्रयोग फाउंडेशन व रोटरी क्लब ऑफ पंचकूला द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे कटिंग-टेलरिंग केंद्र में पहला बैच पूरा होने के अवसर पर युवतियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए व्यक्त किए। इस बैच में कुल 14 लड़कियों को कङ्क्षटग व टेलरिंग का छह माह का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

Read More

मोहाली के बठलाना स्कूल में बच्चों ने लिया पौधों की रक्षा का संकल्प

मोहाली के बठलाना स्कूल में बच्चों ने लिया पौधों की रक्षा का संकल्प

मोहाली। वन महोत्सव के दौरान पौधारोपण से हटकर सामाजिक संस्था प्रयोग फाउंडेशन ने नई पहल करते हुए सरकारी मिडल स्मार्ट स्कूल बठलाना में बच्चों को पौधों को पेड़ बनाने के लिए संकल्प लिया और स्कूल में सेल्फी विद ट्री अभियान शुरू किया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला यूथ क्लब तालमेल कमेटी के अध्यक्ष हरदीप सिंह बठलाना ने कहा कि आज पौधे लगाने से ज्यादा उसकी संभाल करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि आज प्रयोग फाउंडेशन के सहयोग से यहां एक दर्जन से अधिक फलदार पौधे लगाए गए हैं। जिसमें जामुन, आम, अमरूद, अनार आदि शामिल हैं।

Read More

बच्चों में पेंसिल व रबड़ चबाने की आदत है दांतों के लिए खतरा:कविता शर्मा

बच्चों में पेंसिल व रबड़ चबाने की आदत है दांतों के लिए खतरा:कविता शर्मा

पंचकूला। बच्चों में पेंसिल या रबड़ चबाने की आदत उनके दांतों के लिए खतरा है। सामान्य बच्चों के मुकाबले ऐसे बच्चों में दांतों की बीमारियां लगने का खतरा अधिक बना रहता है। उक्त विचार प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ एवं दंत रोग वक्ता डॉ.कविता शर्मा प्रयोग फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे आप्रेशन दंत रक्षक के तहत पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राइवेट डेंटल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन पंचकूला के सहयोग से आयोजित दंत जांच शिविर के दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

Read More

तीन से चार माह बाद बदलें ब्रश तभी दांतों की बढ़ेगी उम्र:रोमिका वढेरा

तीन से चार माह बाद बदलें ब्रश तभी दांतों की बढ़ेगी उम्र:रोमिका वढेरा

पंचकूला। दांतों की संभाल करने में ब्रश की भूमिका सबसे अहम होती है। एक सामान्य उम्र के बच्चे को तीन से चार माह के बाद अपना ब्रश बदल लेना चाहिए। उक्त विचार प्रयोग फाउंडेशन द्वारा फायर अवेयरनेस एंड सेफ्टी एसोसिएशन के सहयोग से चलाए जा रहे प्रोजैक्ट आप्रेशन दंत रक्षक के तहत पंचकूला जिला के अंतर्गत आते सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खटौली में आयोजित दंत जागरूकता कार्यक्रम के दौरान इंडियन डेंटल एसोसिएशन मोहाली की अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.रोमिका वढेरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

Read More

निःशुल्क दंत कैंसर जांच शिविर का आयोजन

निःशुल्क दंत कैंसर जांच शिविर का आयोजन

चंडीगढ़। प्रयोग फाउंडेशन और सोसाइटी फॉर डिवाइन रेकी मेडिटेशन (एनजीओ) ने एक निःशुल्क दंत कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर को फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया चंडीगढ़ चैप्टर द्वारा समर्थित किया गया था।

शिविर के समापन अवसर पर पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एसएस अहलूवालिया ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों को अपनी सेवाओं का दायरा बढ़ाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि दंत रोगों के प्रति जागरूकता ही दंत कैंसर से बचाव का मुख्य आधार है।

Read More

जन्मदिन पर बच्चों को टॉफी व चॉकलेट नहीं,बांटे फलदार पौधे

जन्मदिन पर बच्चों को टॉफी व चॉकलेट नहीं,बांटे फलदार पौधे

प्रयोग फाउंडेशन की दून स्कूल पंचकूला में नई पहल
पंचकूला।
 आमतौर पर जन्मदिन के अवसर बच्चे टॉफी या चॉकलेट बांटते हैं और पिजा पार्टी करते हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को पंचकूला के सैक्टर 21 स्थित दून पब्लिक स्कूल में प्रयोग फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चो को टॉफी, चॉकलेट आदि नहीं बांटी गई बल्कि पूरी क्लास के बच्चों को फलदार पौधे वितरित किये गए।आज यहां एलकेजी के विद्यार्थी नवन शर्मा का जन्मदिन था। इस अवसर पर प्रयोग फाउंडेशन की तरफ से उपाध्यक्ष नवनीत शर्मा ने बच्चों को पेड़ो का महत्व बताते हुए उनकी रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन द्वारा आने वाले दिनों में पौधरोपण की बजाए पौध संरक्षण का अभियान चलाया जाएगा।

Read More

जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा का अह्म योगदान – नगराधीश अमन कुमार

जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा का अह्म योगदान – नगराधीश अमन कुमार

करनाल, 5 जनवरी – करनाल के नगराधीश (सीटीएम) अमन कुमार ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा का अह्म योगदान है। शिक्षा ही है जो हमें एक नई दिशा देती है। शिक्षा के दम पर हम संसाधन न होते हुए भी अपनी जीवन में शिखर पर पहुंच सकते हैं। सीटीएम अमन कुमार गुरुवार को प्रयोग फाऊंडेशन के शिक्षा बैंक प्रोजेक्ट के अंतर्गत गरीब एवं बेसहारा बच्चों के लिए सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, करनाल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में स्कूल के जरुरतमंद विद्यार्थियों को प्रयोग फाउंडेशन की तरफ से पाठ्य सामग्री वितरित की गई।

Read More

ब्रश करने की तरीका तय करता है दांतों की उम्र:विमल कालिया

ब्रश करने की तरीका तय करता है दांतों की उम्र:विमल कालिया

पंचकूला। हमारे ब्रश करने का तरीका ही दांतों की उम्र तय करता है। ज्यादातर लोग ब्रश करने को महज एक नित्य कार्य मानते हैं, जबकि यह पूरे शरीर को स्वस्थ रखने का आधार है। उक्त विचार पंचकूला डेंटल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध साहित्यकार डॉक्टर विमल कालिया ने स्थानीय सैक्टर-15 स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक पाठशाला परिसर में प्रयोग फाउंडेशन द्वारा आयोजित दंत जांच शिविर के दौरान आनंद शिक्षा के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। शिविर के दौरान 120 बच्चों की जांच करके उन्हें परामर्श दिया गया और समाज सेविका नीलू अग्रवाल की तरफ से बच्चों को ब्रश व पेस्ट वितरित किए गए।

Read More

Copyright © 2026 Paryog Foundation. All Rights Reserved.
Designed and Developed by Solution Intelligentia