Press Releases

मानकटबरा में गोगा मेड़ी समिति व प्रयोग फाउंडेशन ने बच्चों को दी पाठय सामग्री

नया शिक्षा सत्र शुरू होने पर किया कार्यक्रम का आयोजन
पंचकूला।
 मानकटबरा गोगा मेड़ी समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गांव मानकटबरा में प्रयोग प्रयोग फाउंडेशन की तरफ से गांव के 70 से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थियों को नया शिक्षा सत्र शुरू होने के उपलक्ष्य में मुफ्त पाठय सामग्री वितरित की गई।
गोगा मेड़ी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गांव के सरपंच देवेंद्र वालिया ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के गलत प्रचलन से दूर रहकर पढ़ाई में ध्यान दें और अपने गांव का नाम रोशन करें।
गोगा मेड़ी समिति के अध्यक्ष रवि वालिया, समाज सेवी बंटी वालिया तथा मास्टर पंकज वालिया ने कहा कि गोगा मेड़ी समिति द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा इस प्रकार के सामाजिक कार्य को बढ़ावा देने की पहल शुरू की गई है।
इसे भविष्य में आगे बढ़ाया जाएगा। प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा प्रोजेक्ट शिक्षा बैंक के माध्यम से हर माह बच्चों को पाठय सामग्री मुहैया करवाई जाती है। बहुत जल्द गांव रूडक़ी के बच्चों को भी पाठय सामग्री प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर गोगा मेड़ी के  सेवादार भगत मोहित वालिया, गांव के प्रतिनिधि बलजीत सिंह, संजय वालिया, नरेश वालिया, जसपाल सिंह बब्बू, रामेश्वर रींटा, मामचंद, सुरेश पाल, रूलदा राम , रघुबीर गुज्जर के अलावा कई गणमान्य मौजूद थे।

Copyright © 2026 Paryog Foundation. All Rights Reserved.
Designed and Developed by Solution Intelligentia