Press Releases

प्रयोग फाउंडेशन ने ढंढारडू में दो दिव्यांगों को दी व्हीलचेयर

मानक टबरा के दिव्यांग को दिया समाज परिवर्तन सम्मान
पंचकूला। सामाजिक संस्था प्रयोग फाउंडेशन द्वारा पंचकूला जिला के गांव ढंढारडू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दो दिव्यांगों को व्हील चेयर प्रदान की गई तो एक दिव्यांग को सम्मानित किया गया। गांव के सरपंच रवि शर्मा, समाज सेवी बंटी वालिया मानक टबरा, मास्टर पंकज वालिया, ताज नंबरदार हरियोली के प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम में ढंढारडू निवासी ममता देवी तथा उनके बेटे माधव शर्मा को व्हील चेयर प्रदान की गई। इसके अलावा दिव्यांगों के लिए प्रेरणा बने टेकचंद शर्मा को समाज के सकारात्मक परिवर्तन के प्रतीक के रूप में सम्मानित किया गया।
टेक चंद एक हादसे में दिव्यांग हो गया था। इसके बावजूद उसने हार नहीं मानी और आज वह पंचकूला तथा चंडीगढ़ में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करके अपना परिवार पाल रहा है। संस्था के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि इससे पहले गांव मानक टबरा में भी दिव्यांगों को व्हील चेयर प्रदान की जा चुकी है। भविष्य में दिव्यांगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Copyright © 2026 Paryog Foundation. All Rights Reserved.
Designed and Developed by Solution Intelligentia