Press Releases

सही तरीके से ब्रश करके ही बढ़ाई जा सकती है दांतों की उम्र


प्रयोग फाउंडेशन ने आईडीए व वैलनेस वुड्स के साथ पीर मुछला में लगाया कैंप
कैंप में करीब सौ लोगों की हुई जांच
जीरकपुर।
 ब्रश करने के सही तरीके से ही से दांतों की उम्र बढ़ाई जा सकती है। चेहरे की बनावट दांतों की सुंदरता पर निर्भर करती है। उक्त विचार इंडियन डेंटल एसोसिएशन मोहाली की पूर्व अध्यक्ष डॉ.रोमिका वढेरा ने प्रयोग फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे प्रोजैक्ट ऑपरेशन दंत रक्षक के तहत पीरमुछल्ला स्थित वैलनेस वुड्स में आयोजित कैंप के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि 12 साल से लेकर 60 साल तक की उम्र के व्यक्ति को दांतों की समस्या हो सकती है। 
डॉ.कविता शर्मा ने कहा कि खान पान में बदलाव के कारण दांतों की बीमारियों में लगातार वृद्धि हो रही है। डॉ.दिव्या सिंगला ने कहा कि जीवन शैली में बदलाव के कारण दांतों की एक्सरसाइज खत्म हो गई है, जिसके चलते युवाओं में दांत टेढे होने की समस्या लगातार बढ़ रही है। वैलनेस वुड्स एवं ओज फिटेनस क्लिनिक एवं एजुकेश सेंटर की संचालक डॉ.विभा बावा हेल्थ एंड वेलनैसे के बारे में लोगों को जागरूक किया।
कैंप के दौरान डॉ.प्रतिभा के सहयोग से करीब सौ लोगों की जांच करके मुफ्त परामर्श दिया गया। प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा ऑपरेशन दंत रक्षक के तहत आज 47वां शिविर आयोजित किया गया है। इसके अलावा 50 के करीब जागरूकता कार्यक्रम किए जा चुके हैं। इस अवसर पर प्रयोग फाउंडेशन की बोर्ड सदस्या एवं प्रसिद्ध लेखिका सीमा गुप्ता, उपाध्यक्ष नवनीत शर्मा, प्रोजेक्ट इंचार्ज शिवांगी बंसल, काव्यांश बावा समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Copyright © 2026 Paryog Foundation. All Rights Reserved.
Designed and Developed by Solution Intelligentia