Press Releases

संविधान में सभी को शिक्षा का समान अधिकार:नागरा


प्रयोग फाउंडेशन ने बागवाला स्कूल में बच्चों को दिए गर्म वस्त्र
पंचकूला।
 भारत के संविधान में सभी को एक समान शिक्षा का अधिकार दिया गया है। शिक्षा सभी के लिए जरूरी है। उक्त विचार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता अश्वनी नागरा ने प्रयोग फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट शिक्षा बैंक के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला बागवाला में स्कूली विद्यार्थियों को सर्दी के मौसम के मद्देनजर कोटी, स्वेटर तथा जुराबें आदि वितरित करने के बाद व्यक्त किए।

 उन्होंने कहा कि प्रयोग फाउंडेशन द्वारा दूर-दराज के गांवों में जाकर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग कर रहे हैं यह बेहद सराहनीय है। इस अवसर पर बतौर विशेष अतिथि पधारी हरियाणा नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष विनीता बांगड़ ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जीवन शैली अपनाने, जंक फूड से दूर रहने तथा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
समाजसेवी ताज नंबरदार हरयोली ने इस मौके पर बच्चों को सर्दी से बचने बारे जागरूक करते हुए स्वास्थ्य पर ध्यान देने बारे कहा। प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि समाज सेवी पूजा जयसवाल के सहयोग से आज यहां सभी विद्यार्थियों को कोटी-स्वेटर तथा विनीता बांगड़ के सहयोग से बच्चों को गर्म जुराबें दी गई हैं। तीन माह पहले स्कूल के सभी बच्चों को पाठय सामग्री व डेंटल किट दी गई थी। गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुभाष राणा, स्कूल मुख्य अध्यापिका कविता देवी तथा प्रवीन कुमारी ने समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए किए जा रहे सहयोग के लिए प्रयोग फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।
Copyright © 2026 Paryog Foundation. All Rights Reserved.
Designed and Developed by Solution Intelligentia